इटली बिल्कुल बेजोड़ है

IT

जुनून

इटली में एक ऐसी जगह है, जहाँ प्रेरणा और समर्पण का मेल होता है, जहाँ गर्मजोशी का मतलब उत्साह है : यह ऐसी जगह है जहाँ इटालियन जुनून जन्म लेता है। चाहे खेल हो या विज्ञान, रिसर्च या डिज़ाइन, इटालियन जुनून एक भरोसेमंद ताकत है। यह ज़िम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देता है और बेहतरीन बनने का जोश पैदा करता है। यह हमारी जड़ों में है और हमें आगे बढ़ाता है। इसे जिएँ।

वह वीडियो देखें और अधिक जानें

रचनात्‍मकता

एक सर्वव्यापी शक्ति, वह चिंगारी जो प्रीमियम चीज़ों की कल्पना करने और उन्हें बनाने का बढ़ावा देती है : इटली में रचनात्मकता सिर्फ़ प्रतिभा और मौलिकता तक सीमित नहीं है, बल्कि कलात्मकता के स्तर तक पहुँच जाती है। यह विशेषज्ञता का प्रतीक है, जो फ़ैशन और खाने के दायरे से भी कहीं आगे है। इटालियन रचनात्मकता असीम है। इसकी कल्‍पना करें।

वह वीडियो देखें और अधिक जानें

इनोवेशन

हम 2000 से भी ज़्यादा सालों से स्टार्टअप का परचम लहराते आए हैं, और अपनी कल्पना और दूरदर्शिता के अनूठे संगम का इस्तेमाल करके कमाल के प्रोडक्ट बनाते हैं; हम हैं आविष्कार के अग्रदूत, जो संसाधनों का इस्तेमाल विवेक से करते हैं और जानते हैं कि बदलती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सबसे बेहतर कैसे बनें। इनोवेशन हमेशा से हमारी पहचान रही है और आने वाले सालों में भी यही हमारी पहचान रहेगी। इसे आजमाएँ।

वह वीडियो देखें और अधिक जानें

धरोहर

4000 म्यूज़ियम, 6000 पुरातन स्थल, सबसे ज़्यादा ऐसी जगहें, जिन्हें यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर का खिताब मिला है… और यह तो हमारी विरासत का सिर्फ़ एक छोटा-सा हिस्सा है। हमारी परंपराएँ आपकी उम्मीदों से ज़्यादा है, कोई भी सफ़र हमारे अनोखेपन के हर पहलू को समेटने के लिए काफ़ी नहीं है और हमारे लोग आपको प्रभावित करने के लिए हमेशा नए तरीके ढूँढ़ लेंगे। इटली : इटली के अंदर झाँकें।

वह वीडियो देखें और अधिक जानें

विविधता

विचारों और कहानियों के चौराहे पर, भूमध्यसागरीय संस्कृतियों की मिलन स्थली पर बसा इटली, अपने आप में कई जगहें समेटे हुए है। इटली में विविधता हर जगह है : हमारे लोगों और हमारे परिवेश में, भाषा और खान-पान में, सृजन और संस्कृति में : यह एक ऐसा ट्रिगर है, जो हर चुनौती को मौके में बदल देता है। विविधता हमें अलग पहचान देती है। इसका जायज़ा लें।

वह वीडियो देखें और अधिक जानें

स्टाइल

गुणवत्ता, कलात्मकता, शोभा, बारीकी और सौंदर्य को एक साथ मिलाएँ : क्या ऐसा नहीं लगता कि यही सबसे सही नुस्खा है? कुछ इटालियन आकर्षण डालें, इसे सटीकता के सबसे ऊँचे स्तर के साथ मिलाएँ और आपके सामने एक ऐसा नाम आएगा, जो फ़ैशन फ़ुटवियर की दुनिया का बेताज बादशाह है। हमारे लिए स्टाइल क्या है, यह उसकी सिर्फ़ झलक भर है। इसका मज़ा लें।

वह वीडियो देखें और अधिक जानें

पर्यावरण-प्रेमी बनें

इटली में संसाधनों का विवेक से इस्तेमाल करना सिर्फ़ एक वादे से कहीं ज़्यादा है, यह ज़िंदगी जीने का तरीका है। अब आपके पास बदलाव लाने का मौका है। बदलाव लाएँ। Be IT ' वीडियो कैम्पेन शेयर करें, इससे आप पहला 'मेड इन इटली' जंगल बनाने में मदद करेंगे : हर 10,000 व्यू पर अपुलिया, बसिलीकाटा या टस्कनी में एक पौधा लगाया जाएगा।

और अधिक जानें Treedom

सोशल वॉल #beIT

सोशल वॉल पर फ़ोटो और पोस्ट स्क्रॉल करें और पता करें कि इटली कितना बेहतरीन है और इस बारे में प्रभावशाली लोग, निर्माता, समुदाय और यूज़र क्या कह रहे हैं। हैशटैग #beIT के साथ बातचीत में शामिल हों।

और अधिक जानें

IT Parade

कल्पना कीजिए कि आप अपने पसंदीदा इटालियन शहर में गाड़ी चला रहे हैं। कौन से गाने आपको डॉल्चे वीटा, आपके चारों ओर फैली सुंदरता और हर कोने पर मौजूद कलाकृति के बारे में सोचने पर मजबूर करते हैं? हम जानना चाहेंगे। अपना पसंदीदा गाना शेयर करें और उन 5 इटालियन गानों के साथ अपनी प्लेलिस्ट बनाएँ जो आपको सबसे ज़्यादा पसंद हैं : आप दुनिया की सबसे बड़ी IT Parade बनाने में मदद करेंगे!

और अधिक जानें Spotify

स्पॉटलाइट

दुनिया भर में इटली से शुरू की जाने वाली कई नई पहलों के बारे में जानें : सभी नए समाचार पाने के लिए सदस्यता लें।